{"_id":"646fbe7f7028503ac4048469","slug":"delhi-delhi-government-will-rejuvenate-villages-with-242-crores-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : 242 करोड़ से गांवों का कायाकल्प करेगी दिल्ली सरकार, ग्राम विकास बोर्ड ने दी 118 योजनाओं को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : 242 करोड़ से गांवों का कायाकल्प करेगी दिल्ली सरकार, ग्राम विकास बोर्ड ने दी 118 योजनाओं को मंजूरी
Fri, 26 May 2023 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 01:31 AM IST
सार
इसके लिए बृहस्पतिवार को विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुई।
विज्ञापन
गोपाल राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार 242.12 करोड़ रुपये की लागत से गांवों का विकास करेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुई। दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में गांवों में विकास के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 118 योजनाओं को मंजूरी दी।
विज्ञापन
इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में 242.12 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। बोर्ड मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को ग्राम विकास की परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही पूरी की गई परियोजनाओं की जियो टैग फोटो के साथ रिपोर्ट जमा करने के भी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
इस मौके पर विकास मंत्री ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह होंगे कार्य...
- दिल्ली के गांवों में संपर्क और ग्रामीण सड़कों का निर्माण
- तालाबों, जलाशयों का विकास
- गांव में सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान, व्यायामशाला , लाइब्रेरी का विकास
- जल निकासी संरचनाओं का निर्माण
- चौपालों, बारात घर, सामुदायिक केंद्र आदि का निर्माण और मरम्मत का कार्य
- पेयजल सुविधा, स्ट्रीट लाइट आदि जैसे अन्य आवश्यकता आधारित कार्य