फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM Arvind kejriwal speaks on corona vaccination in delhi

दिल्ली में वैक्सीन के लिए हम पूरी तरह तैयार, एक दिन में 100 लोगों को लगाया जाएगा टीका: केजरीवाल

Thu, 14 Jan 2021 02:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 Jan 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind kejriwal speaks on corona vaccination in delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में कोरोना टीकाकरण की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और दिल्ली टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार है। शुरुआत में 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा जिसे बढ़ाकर 175 कर दिया जाएगा और धीरे-धीरे इनकी संख्या 1000 तक बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से हमें अब तक 2,74,000 वैक्सीन की डोज मिली हैं, ये लगभग 1,20,000 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी हैं। दिल्ली में 2,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि टीकाकरण कार्यक्रम सप्ताह में चार दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाया जाएगा। टीके रविवार और सप्ताह के दो अन्य दिन नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, 16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने की मुहिम की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शहर में हर निर्धारित दिन पर 8,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed