फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Chandrawal-Wazirabad plant expected to start today

Delhi : चंद्रावल-वजीराबाद संयंत्र आज शुरू होने की उम्मीद, पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना

Sun, 16 Jul 2023 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Jul 2023 05:50 AM IST
सार

लोगों को तीन गुना कीमत पर पैसे चुकाकर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। हालांकि, रविवार शाम से पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना है, क्योंकि यमुना में जलस्तर कम होने के बाद चंद्रावल व वजीराबाद जलशोधक संयंत्र शुरू करने की संभावना है। ओखला संयंत्र चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi : Chandrawal-Wazirabad plant expected to start today
Water Tap

विस्तार

बाढ़ के कारण जलबोर्ड के चंद्रावल व वजीराबाद जलशोधक संयंत्र बंद होने से कई इलाकों के निवासी शुक्रवार की तरह शनिवार को भी पेेयजल संकट से जूझते नजर आए। लोगों को तीन गुना कीमत पर पैसे चुकाकर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। हालांकि, रविवार शाम से पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना है, क्योंकि यमुना में जलस्तर कम होने के बाद चंद्रावल व वजीराबाद जलशोधक संयंत्र शुरू करने की संभावना है। ओखला संयंत्र चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रभावित इलाकों में लोगों की मांग पर जल बोर्ड ने पानी के टैंकर भेजे। तिमारपुर निवासी सौरभ ने बताया कि उन्होंने पानी की बड़ी बोतल 100 रुपये में खरीदी, जबकि पहले यह बोतल 40 रुपये में मिल जाती थी। सीता राम बाजार निवासी प्रमोद शास्त्री ने बताया कि उनके यहांं पानी का टैंकर कई बार फोन करने के बाद आया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यमुना का जलस्तर कम होने पर रविवार को चंद्रावल और वजीराबाद जलशोधक संयंत्र चालू हो जाएगे। उनमें बाढ़ का पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है और मशीन को सुखाया जाएगा। दोनों संंयंत्रों से जुड़े इलाकों के निवासियों के घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इलाके रहे प्रभावित
शनिवार को मुखर्जी नगर, तिमारपुर, आजादपुर, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, इंद्रपुरी, दिल्ली गेट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, गोल मार्केट, अशोक रोड, जय सिंह रोड, कनॉट प्लेस, बंगाली मार्केट, तिलक मार्ग, आरपी रोड, फिरोजशाह रोड, भगवान दास रोड, जनपथ, विनय मार्ग, साउथ एवेन्यू, नॉर्थ एवेन्यू आदि इलाकों के निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed