{"_id":"64b337dde92353b30403d754","slug":"delhi-chandrawal-wazirabad-plant-expected-to-start-today-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : चंद्रावल-वजीराबाद संयंत्र आज शुरू होने की उम्मीद, पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : चंद्रावल-वजीराबाद संयंत्र आज शुरू होने की उम्मीद, पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना
Sun, 16 Jul 2023 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:50 AM IST
सार
लोगों को तीन गुना कीमत पर पैसे चुकाकर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। हालांकि, रविवार शाम से पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना है, क्योंकि यमुना में जलस्तर कम होने के बाद चंद्रावल व वजीराबाद जलशोधक संयंत्र शुरू करने की संभावना है। ओखला संयंत्र चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ के कारण जलबोर्ड के चंद्रावल व वजीराबाद जलशोधक संयंत्र बंद होने से कई इलाकों के निवासी शुक्रवार की तरह शनिवार को भी पेेयजल संकट से जूझते नजर आए। लोगों को तीन गुना कीमत पर पैसे चुकाकर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। हालांकि, रविवार शाम से पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना है, क्योंकि यमुना में जलस्तर कम होने के बाद चंद्रावल व वजीराबाद जलशोधक संयंत्र शुरू करने की संभावना है। ओखला संयंत्र चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभावित इलाकों में लोगों की मांग पर जल बोर्ड ने पानी के टैंकर भेजे। तिमारपुर निवासी सौरभ ने बताया कि उन्होंने पानी की बड़ी बोतल 100 रुपये में खरीदी, जबकि पहले यह बोतल 40 रुपये में मिल जाती थी। सीता राम बाजार निवासी प्रमोद शास्त्री ने बताया कि उनके यहांं पानी का टैंकर कई बार फोन करने के बाद आया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यमुना का जलस्तर कम होने पर रविवार को चंद्रावल और वजीराबाद जलशोधक संयंत्र चालू हो जाएगे। उनमें बाढ़ का पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है और मशीन को सुखाया जाएगा। दोनों संंयंत्रों से जुड़े इलाकों के निवासियों के घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ये इलाके रहे प्रभावित
शनिवार को मुखर्जी नगर, तिमारपुर, आजादपुर, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, इंद्रपुरी, दिल्ली गेट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, गोल मार्केट, अशोक रोड, जय सिंह रोड, कनॉट प्लेस, बंगाली मार्केट, तिलक मार्ग, आरपी रोड, फिरोजशाह रोड, भगवान दास रोड, जनपथ, विनय मार्ग, साउथ एवेन्यू, नॉर्थ एवेन्यू आदि इलाकों के निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।