{"_id":"6afec2da7a044bb7440fb0aa","slug":"delhi-building-collapse-mother-unaware-son-devansh-is-dead-father-pintu-s-death-leaves-family-shattered-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: जिंदगी के लिए जंग लड़ रही मां को पता भी नहीं, उसके लाल ने छोड़ दी दुनिया, किराये पर दिया था जर्जर घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: जिंदगी के लिए जंग लड़ रही मां को पता भी नहीं, उसके लाल ने छोड़ दी दुनिया, किराये पर दिया था जर्जर घर
Thu, 19 Nov 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:05 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान गिरने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक दो भाइयों को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। जर्जर होने के बाद भी मकान किराये पर दिया था।
विज्ञापन
शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक पुरानी ग्राउंड-प्लस-एक मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. हेडगेवार अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही खुशबू को अभी तक यह पता नहीं है कि उसका लाल देवांश हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर जा चुका है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को परिजनों ने खुशबू को बिना बताए ही देवांश का अंतिम संस्कार कर दिया। अब परिवार खुशबू के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
वहीं, दूसरी ओर रामगोपाल उर्फ पिंटू के घर पिछले महीने बेटी ने जन्म लिया था। अभी बच्ची का नामकरण भी नहीं हुआ था कि पिता की मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया। पिंटू की तीन बेटियां हैं। उसकी पत्नी शिवानी को चिंता सता रही है कि वह अब बेटियों का पालन-पोषण कैसे करेगी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर रामगोपाल उर्फ पिंटू के घर पिछले महीने बेटी ने जन्म लिया था। अभी बच्ची का नामकरण भी नहीं हुआ था कि पिता की मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया। पिंटू की तीन बेटियां हैं। उसकी पत्नी शिवानी को चिंता सता रही है कि वह अब बेटियों का पालन-पोषण कैसे करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार शाम को परिजन पिंटू का शव लेकर गांव रवाना हो गए। देवांश के फूफा रूबेल ने बताया कि देवांश का परिवार पहले से ही कायरा को लेकर परेशान था। दिवाली पर देवांश की बड़ी बहन कायरा (7) छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसकी टांग की हड्डी टूट गई थी। अब तक उसकी हड्डी नहीं जुड़ पाई है। खुशबू और उसके पति कन्हैया दिन-रात अस्पताल में रहकर बेटी का इलाज करवा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच हुए हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। पिंटू के परिवार में उसके पिता नरेंद्र सिंह, मां ओमवती, पत्नी शिवानी और पांच, तीन व एक माह की तीन बेटियां हैं। उसका भाई विकास दिव्यांग है। वह हर साल अपने भाई के साथ काम करने के लिए दिल्ली आता था। विकास ने बताया कि भाई के सहारे ही उसका रोजगार भी चलता था। अब भाई की मौत के बाद उसके रोजगार का क्या होगा, इसे लेकर भी परिवार चिंतित है।
ज्वाला नगर मकान हादसे में मालिक दो भाई गिरफ्तार, जर्जर होने के बाद भी किराये पर दिया था मकान
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान गिरने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक दो भाइयों को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह (54) और छोटे भाई वीर सिंह (46) के रूप में हुई है। दोनों पर लापरवाही से मौत के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
छानबीन में पुलिस को पता चला कि जर्जर मकान होने के बावजूद दोनों भाइयों ने मकान को किराये पर दिया था। दोनों ही लापरवाही के कारण हादसा हुआ। वहीं सूत्रों का दावा था कि मकान को अवैध जमीन पर कब्जा कर बनाया था। पुलिस रेलवे के अलावा बाकी सिविक एजेंसी को पत्र लिखकर जमीन के असली मालिक का पता लगाएगी।
वहीं दूसरी ओर हादसे वाली जगह पर मंगलवार देर रात तक मलबा हटाने का काम जारी था। देर रात तक रेस्क्यू दल ने मौके से मकान के अंदर का मलबा साफ किया था। हालांकि बाहर की ओर अभी कुछ मलबा पड़ा है। बचाव में पुलिस को मलबे से कोई और नहीं मिला।
पुलिस बाकी का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले देवांश (4) और रामगोपाल उर्फ पिंटू (35) का शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पिंटू का शव परिवार आगरा लेकर रवाना हो गया।
देवांश और पिंटू के परिवारों ने प्रशासन व सरकार पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। दोनों का कहना था कि हादसे को 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। मकान गिरने के बाद सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया था।
परिजनों का कहना था कि देवांश और पिंटू दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार को कुछ मदद करना चाहिए थी। दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती पिंटू के भाई विकाश उर्फ विकेश, अमन उर्फ डब्बा और आकाश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल में दिलीप उर्फ डिंपा और देवांश की मां खुशबू का उपचार जारी है। फिलहाल खुशबू की हालत नाजुक बताई जा रही है। देवांश के परिवार ने देर शाम गीता कालोनी श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मकान गिरने से कुछ देर पहले गुजरी थी ट्रेन
रामगोपाल उर्फ पिंटू के दिव्यांग भाई विकास उर्फ विकेश को बुधवार अस्पताल से छुट्टी मिली गई। वह परिजनों के साथ मोर्चरी पहुंचा। उसने बताया कि हादसे के समय वह मकान की ग्राउंड फ्लोर पर बैठकर गजक बना रहे थे। अचानक करीब 10 बजे मकान गिर गया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विकास ने दावा किया कि हादसे से कुछ ही देर पहले रेलवे ट्रैक से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी थी। इसकी वजह से उनका पूरा मकान हिल गया था। ट्रेन गुजरने के बाद ही मकान जमींदोज हो गया। पुलिस भी आशंका जता रही है कि ट्रेन की कंपन से मकान हिला और गिर गया। बाकी मकान गिरने की असली वजहों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
