Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Work progresses on 26.46 km corridor for metro extension from Rohini to Haryana

दिल्ली मेट्रो का और विस्तार: रोहिणी से हरियाणा के कुंडली तक मिलेगी सुविधा, 26 किमी कॉरिडोर पर काम आगे बढ़ा

Thu, 19 Nov 2026 08:45 AM IST
अनुज कुमार संदीप वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
संदीप वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 08:45 AM IST
सार

दिल्ली से हरियाणा के लिए रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को मेट्रो की बेहतर सुविधा मिलेगी। अब रिठाला से हरियाणा के कुंडली तक मेट्रो का महाविस्तार होने जा रहा है। यह 6230 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है, जिसमें 21 स्टेशन होंगे और इसे 2029 तक पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Work progresses on 26.46 km corridor for metro extension from Rohini to Haryana
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नरेला, बवाना और रोहिणी के लाखों लोगों को आने वाले समय में मेट्रो की बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा। रिठाला से नरेला होते हुए हरियाणा के कुंडली तक बनने वाले 26.46 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर की निर्माण प्रक्रिया तेज हो रही है। परियोजना के तहत एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन बनाने के लिए 1373 करोड़ से अधिक के सिविल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया में है। रिठाला-कुंडली कॉरिडोर से उन लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जिन्हें अभी बसों या निजी वाहनों से लंबी दूरी तय करके मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है। 

विज्ञापन


कॉरिडोर तैयार होने के बाद रोहिणी, बवाना, नरेला और कुंडली के बीच आवाजाही आसान होगी। खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और रोजाना दिल्ली-हरियाणा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। डीएमआरसी ने कॉरिडोर के निर्माण को अलग-अलग चरणों में बांटा है। इनमें एक प्रमुख चरण के तहत करीब 15.4 किलोमीटर हिस्से में एलिवेटेड और जमीनी वायाडक्ट, रैंप, डिपो से संपर्क मार्ग और 11 स्टेशनों का सिविल निर्माण होना है। इसकी अनुमानित लागत 1373.36 करोड़ रुपये है। 18 नवंबर तक इस चरण की निविदा जारी की गई है। 
विज्ञापन


दूसरे हिस्से में 10 एलिवेटेड स्टेशनों और एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए भी निविदा प्रक्रिया चल रही है। परियोजना के तहत सनोठ डिपो के निर्माण का 138.70 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। कुल 21 स्टेशनों वाले इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत 6230.99 करोड़ रुपये है। परियोजना में इसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ रुपये के सिविल निर्माण की निविदा जारी
इसके अलावा बिजली की 66 केवी और 400 केवी लाइनों को स्थानांतरित करने से संबंधित काम के लिए भी निविदाएं जारी की गई हैं। इससे मुख्य निर्माण कार्य के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने की तैयारी है।


रिठाला-कुंडली कॉरिडोर रेड लाइन का होगा विस्तार
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर रेड लाइन का विस्तार होगा। इससे दिल्ली और हरियाणा के बीच एक और मेट्रो संपर्क स्थापित होगा। यात्रियों को बसों और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा। इससे बवाना और नरेला जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed