फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Monsoon Session 2022 Will Begin From Today News In Hindi

दिल्ली विधानसभा: मानसून सत्र के पहले दिन पास हुए पांच विधेयक, अब बढ़ जाएगा विधायकों-मंत्रियों का वेतन

Mon, 04 Jul 2022 03:53 PM IST
प्राची प्रियम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 04 Jul 2022 03:53 PM IST
सार

सत्र के पहले दिन आप विधायक दुर्गेश पाठक ने शपथ ली। इसके अलावा विधायकों, मंत्रियों, सचेतक, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के वेतन वृद्धि को लेकर पेश किए गए सभी पांच विधेयक भी पास हो गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Assembly Monsoon Session 2022 Will Begin From Today News In Hindi
दुर्गेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के दो दिनों का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। सबसे पहले दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट से चुने गए आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने शपथ ली। सत्र के दो दिनों में कई विषयों पर चर्चा होगी। कई विधेयक लाए जाएंगे और कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इस सत्र पर दिल्लीवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। 

विज्ञापन


पहले दिन सदन में नियम-280 पर चर्चा हुई जिसमें पक्ष और प्रतिपक्ष के नेताओं ने हिस्सा लिया। चर्चा में शामिल होते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाया। इसके उत्तर में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष झूठ बोल रहे हैं। वो दो शिफ्ट के स्कूल को एक शिफ्ट में बदलने, स्कूल को स्पोर्ट्स स्कूल में तब्दील करने को स्कूल बंदी बता रहे हैं।

विज्ञापन

पहले दिन पास हुए पांच बिल

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन पांच बिल पेश किए गए। पहला बिल मंत्रियों के वेतन का, दूसरा बिल विधायकों के वेतन का, तीसरा बिल चीफ व्हिप के वेतन का, चौथा बिल स्पीकर-डिप्टी स्पीकर के वेतन का और पांचवा बिल लीडर ऑफ अपोजिशन के वेतन से संबंधित था। ये सभी विधेयक सदन से पास हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो 90 हजार हो जाएगा विधायक का वेतन

विधानसभा सदन से बाहर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि विधायकों, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का वेतन बढ़ाने वाला प्रस्ताव सोमवार को विधानसभा में पारित हो गया है। विधायकों को पिछले 11 साल से 12,000 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है, जिसे अब बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है। कुल वेतन 90,000 रुपये हो जाएगा।



उन्होंने आगे कहा, ''पिछले सात सालों में इस मुद्दे पर बहुत चर्चा हो चुकी है। शुरुआत में केंद्र सरकार को इसमें कुछ आपत्तियां थीं। उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विधानसभा ने एक बार फिर इस विधेयक को पारित कर दिया है और उम्मीद है कि केंद्र भी इसे पारित कर देगा।''

बता दें कि  जरूरत पड़ने पर सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। कोविड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विधायकों को मास्क पहनकर सदन में पहुंचने को कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed