{"_id":"5ef254ca8ebc3e42df17fad4","slug":"delhi-asks-itbp-and-army-doctor-nurse-from-center-ashram-news-noi5190352184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ने केंद्र से मांगे आईटीबीपी और सेना के चिकित्सक-नर्स, केजरीवाल ने लिखी शाह को चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ने केंद्र से मांगे आईटीबीपी और सेना के चिकित्सक-नर्स, केजरीवाल ने लिखी शाह को चिट्ठी
Wed, 24 Jun 2020 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांग की है कि दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर में तैयार हो रहे दस हजार बेड वाले कोविड केयर सेंटर को चलाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सेना के डॉक्टरों व नर्सों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
इससे सेंटर पर पूरी क्षमता से इलाज हो सकेगा। साथ ही केजरीवाल ने गृहमंत्री ने गुजारिश की है कि राधा स्वामी सत्संग के परिसर में बन रहे इस सेंटर का एक बार मुआयना भी कर लें।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार द्वारा छतरपुर के राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस सेंटर का मुआयना किया था।
विज्ञापन
उस वक्त बताया गया था कि कोविड-19 की यह इकाई 1700 फुट लंबी और 700 फुट चौड़ी है। इसमें 200 प्रकोष्ठ होंगे और हर प्रकोष्ठ में 50 बिस्तर होंगे। जून के आखिर तक इसे तैयार कर लिया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि केंद्र से मिल रहे सहयोग को घना करने के मकसद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर सेंटर का दौरा करने की गुजारिश की है। साथ ही करीब 10,000 बेड के कोविड-19 केयर सेंटर को चलाने के लिए आईटीबीपी और सेना के डॉक्टरों और नर्सों की मांग की। इनके मिल जाने से सेंटर पर चिकित्सकों व नर्सों की कमी नहीं रह जाएगी। कायदे से वह मरीजों की देखभाल कर सकेंगे।