फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cycle rally in delhi so avoid going on many paths 

आजादी का महोत्सव : दिल्ली में कल है साइकिल रैली, कई रास्तों पर जाने से बचे

Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
सार

कई रूटों से आने वाली साइकिल रैलियं का समापन लालकिले पर होगा। इस रैली में सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एसएसबी, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी के लगभग 750 साइकिलिस्ट भाग लेंगे।

विज्ञापन
cycle rally in delhi so avoid going on many paths 
Cycle Track - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी का महोत्सव के तहत सीएपीएफ द्वारा दो अक्टूबर, 21 को सीएपीएफ द्वारा आयोजित साइकिल रैली की जा रही हैं। इस रैली में सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एसएसबी, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी के लगभग 750 साइकिलिस्ट भाग लेंगे। ये रैली देश के विभिन्न हिस्सों से चलकर लालकिले पर खत्म होगी। इसके चलते सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक और सुबह 9.30 से 11 बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में चुनिंदा जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि लोग साइकिल रैली के रूट की तरफ जाने से बचे। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सर्दन रेंज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि आजादी का महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली तक साइकिल रैलियों का आयोजन किया है। 2 अक्टूबर 2021 को इन साइकिल रैलियों का समापन लाल किले पर होगा। समारोह के हिस्से के रूप में, लगभग 750 साइकिल चालक, जिनमें बीएसएफ, एसएसबी, असम राइफल्स, सीआईएसएफ के प्रतिभागी शामिल है, विभिन्न स्थानों से सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड पहुंचेंगे। यहां से फिर लाल किला जाएंगे। 
विज्ञापन


साइकिल रैली के पांच रूट बनाए गए हैं। पहला रूट नोएडा (यूपी) से, डीएनडी, बारापुला फ्लाईओवर, लाला लाजपत राय मार्ग, जेएलएन स्टेडियम रोड सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक है। दूसरा रूट वसुंदरा (यूपी) से, रोड नंबर 56, गाजीपुर क्रॉसिंग,  एनएच 24, रिंग रोड, सराय काले खां और आगे डीएनडी से सीजीओ कॉम्प्लेक्स। तीसरा रूट, दिल्ली कैंट, मौड रोड, करियप्पा मार्ग या कापसहेड़ा चौक, माता दिन मार्ग, रजोकरी चौक से एनएच-8 तक। यहां से धौला कुआं, रिंग रोड, ऑलएमएस क्रॉसिंग, सफदरजंग फ्लाईओवर, अरबिंदो मार्ग,लोधी रोड,दयाल सिंह कॉलेज रोड सीजीओ कॉम्पलेक्स। चौथी रूट, आया नगर सीमा से- महरौली/गुरुग्राम(एजी रोड) रोड (एनएच 148ए),कॉलेज रोड सीजीओ कॉम्पलेक्स। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवां रूट है सीजीओ कॉम्प्लेक्स से, दयाल सिंह कॉलेज रोड, लोधी रोड,मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग,मथुरा रोड, भैरों मार्ग रिंग रोड, आईपी फ्लाईओवर,राजघाट क्रॉसिंग, रिंग रोड, निषाद राज मार्ग व लाल किला। साइकिल चालकों की आवाजाही के दौरान, बसों और वाणिज्यिक वाहनों को मार्ग 1 से 4 पर सुबह 6 बजे से 8.30 बजे के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। आगे। सीजीओ कॉम्प्लेक्स से आवाजाही के दौरान मार्ग 5 पर सुबह 9.30 से 11 बजे के बीच ट्रैफिक को परिवर्तित किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए समय के अनुसार साइकिल रैली के रूटों से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed