फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Rape victim's husband shot dead after entering her house in Dayalpur

दिल्ली : दयालपुर में दुष्कर्म पीड़िता के पति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

Mon, 27 Sep 2021 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 05:34 AM IST
सार

दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम। पीड़िता का आरोप- आरोपी केस वापस लेने की दे रहे थे धमकी। 

विज्ञापन
Delhi News : Rape victim's husband shot dead after entering her house in Dayalpur
demo pic

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक दुष्कर्म पीड़िता के पति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज है, वह लोग लगातार उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहे थे। ऐसा न करने पर आरोपी उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। 

विज्ञापन


महिला ने उन लोगों पर ही 40 वर्षीय पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से सक्ष्य जुटाएं हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है। वहीं उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के खिलाफ लोनी में कई अपराधिक मामले दर्ज थे। विभिन्न दृष्टिकोणों से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलमा (30) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ दयालपुर के चांद बाग स्थित किराए के मकान में पिछले 20 दिनों से रह रही है। इसके परिवार में 40 वर्षीय पति के अलावा बच्चे हैं। महिला ने बताया कि पहले वह लोनी के ट्रॉनिका सिटी में रहती थी। इसी साल होली वाले दिन ट्रॉनिका सिटी के चार आरोप गुड्डू, मैराज, वसी और तमजीन ने सलमा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तमजीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी तीनों आरोपी फरार थे। सलमा का आरोप है कि आरोपी लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कई बार इन लोगों ने उसे धमकाया। परेशान होकर वह ट्रॉनिका सिटी से मकान छोड़कर दयालपुर आ गई थी। यहां वह किराए का मकाल लेकर रह रही थी। सलमा ने बताया कि देर रात करीब 12.30 बजे वह घर पर ही मौजूद थी। इसी दौरान वहां अंकुर विहार, डीएलएफ निवासी मनीष पवन पंडिल व टैटू वाला आदमी वहां आए। इनको वह पहले से जानती थी।


आोपी दूसरी मंजिल स्थित उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने उसके पति को आवाज दी। जैसे ही सलमा का पति दरवाजे पर पहुंचा, आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया और फरार हो गए। सलमा ने रिश्तेदारों को सूचना दी। बाद में पति को लेकर जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने सलमा के पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सलमा का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दयालपुर थाना पुलिस सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed