फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कलेक्शन एजेंट की आंख में मिर्च डालकर लाखों की लूट

कलेक्शन एजेंट की आंख में मिर्च डालकर लाखों की लूट

Sun, 20 Jan 2019 06:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट की आंख में मिर्च डालकर लाखों की लूट
कलेक्शन एजेंट की आंख में
विज्ञापन

मिर्च डालकर लाखों की लूट
- दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- पुलिस झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में बाइक सवार बदमाश एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट की आंख में मिर्च पाउडर डालकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट के बजाए झपटमारी का मामला दर्ज कि या है।
सतीश (52) सपरिवार स्वरूप नगर में रहता है। वह करनाल रोड स्थित एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। बृहस्पतिवार को कई जगहों से नकदी एकत्र करने के बाद शाम को चावड़ी बाजार में पहुंचा। वहां से नकदी लेकर स्कूटर से कार्यालय के लिए रवाना हुआ। बैग में करीब पौने चार लाख रुपये थे। भारत नगर के अशोका गार्डन के पास वह स्कूटर रोककर पेशाब करने लगा। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उसके पास आए। बदमाश उससे बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। जब तक सतीश संभल पाता बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से सतीश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सतीश का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतीश के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

---------
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
- ससुरालियों ने छत से गिरकर घायल होने की बात कही
- परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शरीर पर चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका करीब 36 दिन पूर्व ही विवाह हुआ था। ससुराल वालों ने बताया कि विवाहिता छत से गिरकर घायल हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका की शिनाख्त डॉली (26) के रूप में हुई है। गत 12 दिसंबर को गोयला डेयरी निवासी डॉली की शादी बिंदापुर निवासी टीकम कुमार से हुई थी। डॉली के परिवार वालों के मुताबिक, शुक्रवार शाम ससुराल वालों ने बताया कि डॉली की तबीयत खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डॉली के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। जहां पता चला कि डॉली छत से नीचे गिरकर घायल हो गई थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉली की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। जिससे साफ जाहिर है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं और दोनों परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed