फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   झाड़-फूंक करने वाले बाबा की बच्ची पर नियत हुई खराब...

झाड़-फूंक करने वाले बाबा की बच्ची पर नियत हुई खराब...

Tue, 02 Apr 2019 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
झाड़-फूंक करने वाले बाबा की बच्ची पर नियत हुई खराब...
नौ साल की दिलेर ने ढोंगी
विज्ञापन

बाबा को पहुंचाया जेल
- परिजनों ने बाबा के घर भेजा था, अकेली पाकर दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में नौ साल की दिलेर बच्ची ने ढोंगी बाबा को हवालात की हवा खिलवा दी। बाबा ने घर आई अकेली मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर मासूम बिना डरे ढोंगी बाबा को चकमा देकर अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बता दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज का ढोंगी बाबा कुदई प्रसाद (62) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मासूम करोल बाग इलाके में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहती है। इनके ही पड़ोस में कुदई प्रसाद भी रहता है। कुदई झाड़-फूंक करने का दावा करता है। रविवार को मासूम की मां ने बाबा को देखने के लिए बच्ची को उसके घर भेज दिया। कुदई प्रसाद उस समय अपने घर पर ही था। बच्ची को घर में अकेली देखकर वह जबरन उसे अपने कमरे में ले गया और बेड पर लिटा दिया। कुदई ने अश्लील हरकत की तो मासूम ने उसे डांट दिया और मौका लगते ही वहां से भागकर घर पहुंच गई। मासूम ने सारी बात मां को बताई। परिजन फौरन बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed