{"_id":"5c85574fbdec221444246d42","slug":"151552242511-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष तरह के यंत्र से कार का शीशा तोड़कर उड़ाता था माल...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशेष तरह के यंत्र से कार का शीशा तोड़कर उड़ाता था माल...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: खबर जींद, हरियाणा के लिए भी उपयोगी है
विशेष यंत्र से कार का शीशा तोड़कर उड़ाता था सामान
15 दिन में एक बार जींद से हिसार, दिल्ली और फरीदाबाद में आकर करता था वारदात
पुलिस ने आरोपी को कार से पर्स उड़ाते रंगे हाथ दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस ने एक विशेष तरह के यंत्र से कार का शीशा तोड़कर माल उड़ाने वाले बदमाश को रंगे हाथ दबोचा। आरोपी की पहचान नरवाना, जींद, हरियाणा निवासी उपेंद्र (32) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि उपेंद्र 15 दिन में एक बार जींद से हिसार, दिल्ली और फरीदाबाद में वारदात को अंजाम देता था। होटल में कमरा लेकर लूटा हुआ माल इकट्ठा कर फरार हो जाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रिंग रोड, डिफेंस कॉलोनी इलाके में कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात हो रही थी। डिफेंस कालोनी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने एसआई सोमिया कुलहर, हवलदार बलबीर व राकेश को सादे कपड़ों में नजर रखने के लिए कहा था। शनिवार को नोएडा निवासी विश्वनाथ ठाकुर नामक शख्स परिवार के साथ रिंग रोड पर खरीदारी करने आए थे। विश्वनाथ की पत्नी ने बैग कार में ही छोड़ दिया था। इसी दौरान आरोपी ने विशेष तरह के यंत्र से कार का शीशा तोड़कर पर्स उड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी उपेंद्र को रंगे हाथों पर्स के साथ दबोच लिया। उसके पास से स्पिंग और सुआ नुमा एक अलग तरह का यंत्र बरामद हुआ।
आरोपी ने बताया कि जींद से बाइक से निकलता था। पहले हिसार फिर दिल्ली और बाद में फरीदाबाद में वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अब तक कितनी वारदातों में शामिल रहा है।