{"_id":"5ca37560bdec22145f539e34","slug":"131554216288-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के गवाह ने काटा बवाल साथियों संग पहुंचा हवालात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के गवाह ने काटा बवाल साथियों संग पहुंचा हवालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के गवाह ने काटा बवाल
साथियों संग पहुंचा हवालात
समन देने आए होमगार्ड और सिपाही को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट इलाके में हुई लूट के एक मामले में गवाह ने नंद नगरी इलाके में खूब बवाल काटा। उसने न सिर्फ समन लेने से मना कर दिया, बल्कि समन लेकर आए कश्मीरी गेट थाने के सिपाही व होमगार्ड को मारपीट के बाद बंधक बना लिया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिपाही की सरकारी बाइक में ताला लगा दिया। सिपाही ने लोकल पुलिस व अपने थाने से मदद मांगी। कश्मीरी गेट व नंद नगरी थाना प्रभारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजकुमार, उसके दोस्त राम निहोर और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ बंधक बनाने, सरकारी काम में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सिपाही अरुण और होमगार्ड नरेश कश्मीरी गेट थाने में तैनात हैं। सोमवार को दोनों लूट के एक पुराने मामले में गवाह को पेश होने का समन देने नंद नगरी में राजकुमार के पास पहुंचे थे। अरुण ने राजकुमार को समन दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। वह पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा। यहां तक कि उसने दोनों से हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान राजकुमार के दोस्त भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अरुण की बाइक पर अपना ताला डाल दिया। हालात बिगड़ते देखकर अरुण ने अपने एसएचओ को सूचना दी। इसके बाद नंद नगरी थाने को सूचना दी गई। कश्मीरी गेट व नंद नगरी थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे। आरोपी राजकुमार व उसके दोस्तों को काबू कर नंद नगरी थाने में मारपीट व अन्य धाराओं का मामला दर्ज कर लिया गया।