फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पति ने बाहर डिनर क्या किया, रूठी पत्नी ने लगा ली फांसी

पति ने बाहर डिनर क्या किया, रूठी पत्नी ने लगा ली फांसी

Tue, 02 Apr 2019 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
पति ने बाहर डिनर क्या किया, रूठी पत्नी ने लगा ली फांसी
पति के बाहर डिनर करने से
विज्ञापन

खफा पत्नी से फांसी लगाई
- मामूली झगड़े के बाद पति घर से नाराज होकर निकला था, सुबह उठा तो पत्नी का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंद नगरी इलाके में मामूली झगड़े के बाद पति डिनर बाहर करके क्या आया कि खफा पत्नी संगीता (25) ने घर में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में बहुत अच्छे संबंध थे। इस घटना से पति रामकिशन बहुत आहत है।

नंद नगरी पुलिस के मुताबिक, संगीता ई-ब्लॉक, नंद नगरी में पति रामकिशन और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। रामकिशन प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार शाम संगीता ने पति के लिए खाना बनाया, लेकिन किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। मामूली कहासुनी के बाद रामकिशन बाहर चला गया। रात को उसने खाना भी बाहर खा लिया। देर रात पति घर पहुंचा तो पत्नी ने खाना खाने की जिद की, लेकिन उसने बता दिया कि वह बाहर खाना खाकर आया है। इसी बात पर दोनों के बीच दोबारा बहस हुई। इसके बाद पति-पत्नी दोनों सो गए। सोमवार सुबह रामकिशन सोकर उठा तो देखा कि संगीता पंखे के सहारे फंदे पर लटकी थी। रामकिशन फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगीता के परिवार की ओर से रामकिशन के खिलाफ कोई शिकायत नही दी गई है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed