{"_id":"61737d4f06c8aa46ce00a01b","slug":"crime-branch-arrested-accused-in-murder-of-pharmacist-dr-surendra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: बेइज्जती का बदला लेने के लिए फार्मासिस्ट को दी खौफनाक मौत, दिनदहाड़े ताबड़तोड़ दाग दीं कई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: बेइज्जती का बदला लेने के लिए फार्मासिस्ट को दी खौफनाक मौत, दिनदहाड़े ताबड़तोड़ दाग दीं कई गोलियां
Sat, 23 Oct 2021 08:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Oct 2021 08:41 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने फार्मासिस्ट हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए फार्मासिस्ट की हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बागपत, यूपी में फार्मासिस्ट डाक्टर सुरेन्द्र की पांच अक्तूबर को दिनदहाड़े हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बेइज्जती की बदला लेने के लिए फार्मासिस्ट की हत्या की थी।
गिरफ्तार आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रॉबरी व दंगे आदि के 30 से ज्यादा मामला दर्ज हैं और दिल्ली, यूपी व उत्तराखंड पुलिस उसे नौ बार से ज्यादा जेल भेज चुकी है। इसके पास से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार गांव बाली निवासी डॉ सुरेंद्र सिंह(42) दिल्ली के एक डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। वह पांच अक्तूबर को रात करीब 8.45 बजे अपने गांव में तीन साथियों के साथ घूमने निकले थे। गांव के बाहरी इलाके के पास चार लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
इससे गांव में भगदड़ मच गई। गांव के एक किसान ने हिम्मत दिखाते हुए अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लाकर फरार हमलावरों पर फायरिंग कर दी थी। परिजनों ने सुरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बागपत थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Trending Videos
अपराध शाखा की एसओएस-दो में तैनात एसआई दीपक पांडेय को सूचना मिली थी कि फार्मासिस्ट की हत्या में बागपत, यूपी निवासी पंकज शामिल है और वह रोहिणी इलाके में आएगा। एसआई दीपक पांडेय की देखरेख में एसआई युद्धवीर व सिपाही नितेश की टीम ने जापानी पार्क, रोहिणी में घेराबंदी कर पंकज को पकड़ लिया।
पांचवी तक पढ़ा आरोपी पंकज ने वर्ष 2009 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। दिल्ली व बागपत पुलिस उसे रॉबरी के केसों में गिरफ्तार कर चुकी है। ये बाद में बागपत के राहुल चोटी व नंदू गिरोह के संपर्क में आया। ये हथियार सप्लाई करने के मामले में रूड़की में गिरफ्तार हुआ था। ये वर्ष 2020 में जेल से बाहर आया था।
बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी हत्या
पंकज के साथ फार्मासिस्ट की हत्या में शामिल अमन कुछ समय पहले शराब पी रहा था। ये शराब पीकर हुडदंग मचा रहा था। इस पर डा. सुरेन्द्र ने उसे फटकार लगाई थी। अमन ने अपमानित महसूस किया और बदला लेने की साजिश रची। उसने पंकज और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक साजिश रची और डॉ सुरेंद्र की हत्या कर दी।