फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona positive girl assaulted in covid hospital in delhi

कोरोना संक्रमित किशोरी का कोविड सेंटर में यौन शोषण, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Fri, 24 Jul 2020 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona positive girl assaulted in covid hospital in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

मैदान गढ़ी स्थित एक कोविड सेंटर में 15 साल की कोरोना पॉजिटिव लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोविड सेंटर में ही भर्ती संक्रमित दो युवकों पर आरोप लगाते हुए मैदानगढ़ी थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरे ने सहयोग किया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि सूत्रों का कहना है कि जब तक युवक कोरोना निगेटिव नहीं हो जाते हैं तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में कोविड सेंटर बनाया गया है। इसकी देखरेख का जिम्मा आईटीबीपी के पास है। पीड़िता को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सेंटर में भर्ती कराया गया था। वही पर 18-19 साल के दोनों युवक भी संक्रमित होने के बाद से भर्ती हैं। आरोप है कि 14 जुलाई को एक आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर किशोरी के साथ यौन शोषण किया। वारदात में दूसरे युवक ने उसका साथ दिया। बाद में उसे धमकाया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद किशोरी को दूसरे कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। वहीं, आरोपियों को भी वहां से किसी दूसरे सेंटर में भेजा गया है। इतने कड़े सुरक्षा इंतजाम के बाद भी आरोपियों ने कैसे वारदात को अंजाम दिया। इसकी जांच की जा रही है। पूरे कोविड सेंटर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। उनकी फुटेज भी खंगाली जा रही है।



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed