फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in every fourth sample, 17 people died

दिल्ली में हर चौथा सैंपल मिला कोरोना संक्रमित, लगातार दूसरे दिन 17 मौत

Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corona in every fourth sample, 17 people died
एहतियात खुराक लेते एम्स के निदेशक। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली में हर चौथे सैंपल में कोरोना वायरस मिलने लगा है। बीते एक दिन में 76670 सैंपल की जांच की गई थी, जिनमें 25 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, बीते 24 घंटे में 19166 नए कोरोना संक्रमित मिले और लगातार दूसरे दिन 17 लोगों की मौत दर्ज की गई। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या14076 रही। कुल मरीजों की संख्या 15,68,896 हो चुकी है, जिनमें से 14,77,913 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 65806 है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के साथ अवकाश होने के कारण नमूनों की जांच में करीब 10 हजार तक की कमी आई है। सक्रिय मरीजों में से 44028 घरों में आइसोलेशन में हैं, जबकि 700 मरीजों को कोविड निगरानी और स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती किया गया है। अस्पतालों में 1912 मरीज भर्ती हैं, जिनमें इनमें से 65 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 503 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है और 443 मरीज आईसीयू में उपचाराधीन हैं। दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 14,200 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

अस्पतालों में 13.93 फीसदी बिस्तर भरे
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी 13.93 फीसदी बिस्तर भरे हैं। जबकि कोविड निगरानी केंद्रों में 14.54 फीसदी और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 21.52 फीसदी बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं। दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट के अनुसार 14410 में से 2032 बिस्तरों पर मरीज हैं। 60 फीसदी से अधिक आईसीयू बेड भर गए हैं। एम्स ट्रामा सेंटर में 21 में से 18 आईसीयू बिस्तर पर मरीज हैं। सफदरजंग में 18 में से सात, कलावती सरन अस्पताल में सभी पांच, मैक्स में 20 में से 17, फोर्टिस शालीमार बाग में 25 में 20 और सर गंगाराम अस्पताल में 58 में 47 आईसीयू बिस्तर फुल हो चुके हैं। इसी तरह आरएमएल में 24 में से 12, मैक्स शालीमार बाग में 22 में से 16 बिस्तर फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed