Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra holds review meeting Uttar Pradesh Congress

हार पर मंथन: दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की बैठक, विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन की हुई समीक्षा

Tue, 15 Mar 2022 05:58 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, यूपी
एएनआई, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 05:58 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रियंका गांधी ने दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra holds review meeting Uttar Pradesh Congress
Priyanka Gandhi Vadra - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


यूपी चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पदाधिकारी इस्तीफे दे रहे हैं। साथ ही बड़े परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी द्वारा टिकट वितरण के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस यूपी विधानसभा में अब तक की सबसे खराब स्थिति में है। उसके हिस्से में सिर्फ दो सीटें ही आईं। पार्टी के महज चार प्रत्याशी ही पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे। लखनऊ, उन्नाव और बिजनौर आदि जिलों में पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


पांच राज्यों में मिली करारी हार पर मंथन के लिए रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई थी। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा कि अगर पार्टी नेताओं को लगता है कि हार के लिए हम जिम्मेदार हैं तो हम तीनों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) इस्तीफे के लिए तैयार हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं ने उन पर पूर्ण विश्वास जताया और उनसे संगठनात्मक चुनाव पूरे होने तक पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed