फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cm aim is to get respect to man of every society

मुख्यमंत्री का सपना प्रत्येक समाज के व्यक्ति को सम्मान दिलाना: राघव चड्ढा

Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
cm aim is to get respect to man of every society
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना प्रत्येक समाज के व्यक्ति को सम्मान दिलाना है। यह बात राजेंद्र नगर से आप विधायक राघव चड्ढा ने शनिवार को नारायणा विहार के महर्षि वाल्मीकि मंदिर मार्ग निर्माण कार्य का उद्घाटन के मौके पर कही। राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले वर्ष वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि दलित समाज को मजबूत करने का सबसे अच्छा जरिया अच्छी शिक्षा है। हमारी सरकार अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छी सड़क और नाले के अधिकार पर ध्यान देती है।
विज्ञापन

चड्ढा ने कहा कि पिछले 12 साल से नारायणा विहार की सड़क पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। यहां के स्थानीय लोगों की अपील लगातार अनसुनी की गई। वहीं, चुनाव से पहले लोगों ने मुझसे सड़क बनवाने की मांग की थी। हमारी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर मार्ग के निर्माण के लिए विशेष फंड जारी किया है। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि निर्माण का काम जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली सरकार की जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना योग्य प्रतिभाशाली बच्चों के लिए शानदार अवसर है। इसके तहत बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed