Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Class 10 student drives a Scorpio; shopkeeper and two girls injured

Delhi News: दसवीं के छात्र ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, दुकानदार समेत दो बच्चियां घायल

Sat, 28 Nov 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Class 10 student drives a Scorpio; shopkeeper and two girls injured
चालक की मां ने मौके पर पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन

दोनों नाबालिगों को साथ ले गई, जांच कर रही पुलिस


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पहाड़गंज के आराम बाग इलाके में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो दौड़ाकर तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे दुकानदार रमेश (40) और स्कूल से घर लौट रहीं दो बच्चियां घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में चालक के साथ एक अन्य नाबालिग भी सवार था।



हादसे की जानकारी मिलने पर चालक की मां भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि उसने हंगामा किया और दोनों नाबालिगों को अपने साथ लेकर चली गई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नाबालिगों के हाथ में गाड़ी देने और तेज रफ्तार से चलाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो चला रहा नाबालिग दोपहर में अपने एक साथी के साथ घूमने के लिए गाड़ी लेकर निकला था। जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो उसके पिता के नाम पर है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग को गाड़ी किसने दी थी और उसे चलाने की अनुमति कैसे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्राइम टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पहाड़गंज थाना पुलिस अंबेडकर रोड स्थित टाइप-1 क्वार्टर के ब्लॉक नंबर-50 के पास पहुंची। क्राइम टीम ने घटनास्थल और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का निरीक्षण किया। पुलिस चालक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हादसे के बाद दोनों नाबालिगों को मौके से ले जाने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed