फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   clash out between Two group in Kabir Nagar six injured six arrested cross case registered police deployed

सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास: दिल्ली के कबीर नगर में भिड़े दो पक्ष, छह घायल, छह गिरफ्तार, क्रॉस केस दर्ज, पुलिस तैनात 

Tue, 29 Jun 2021 11:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 11:54 PM IST
सार

सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गली में कार खड़ी करने को लेकर दो परिवार आसपास में भिड़े थे।

विज्ञापन
clash out between Two group in Kabir Nagar six injured six arrested cross case registered police deployed
delhi police - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों को याद कर लोग अभी भी कांप जाते हैं। सोमवार रात को जिले के कबीर नगर में एक बार फिर सांप्रदायिक दंगे की खबर फैलाने का प्रयास किया गया। दो परिवार के बीच हुए मामूली झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गली में कार खड़ी करने को लेकर दो परिवार आसपास में भिड़े थे। मारपीट में दोनों ओर से कुल छह लोग जख्मी हुए हैं। ज्योति नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर छह लोगों गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच की जा रही है। दोनों परिवारों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल इलाके में अभी भी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.00 बजे गली नंबर-5, कबीर नगर में बवाल की सूचना मिली। फौरन वहां पुलिस बल को भेजा गया। जांच के दौरान पता चला है कि शाहनवाज (46) गली में कार खड़ी करता है। इसको लेकर उसका अपने पड़ोसी ओमप्रकाश से विवाद था। रात को ओम प्रकाश व शाहनवाज का झगड़ा हो गया। दोनों के दो-दो बेटे आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट गई। कई के सिर भी फूट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान लोगों ने सोशल मीडिया पर मैसेज कर इस मामूली झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने दोनों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारपीट में ओम प्रकाश और व उसके दो बेटों को चोट लगी। वहीं दूसरी ओर से शाहनवाज व उसके दोनों बेटे भी घायल हुए।


पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर दोनों ओर से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सोशल मीडिया के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति को भंग न करने की अपील की। साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने की बात की। फिलहाल एहतियात के तौर पर कबीर नगर में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवार गली में गाड़ी करने को लेकर पहले से झगड़ा करते आए हैं। सोमवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed