{"_id":"5dfa8c608ebc3e880b00f1f3","slug":"circle-rate-of-agriculture-land-increase-ashram-news-noi48033408","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ा, दिल्ली कैबिनेट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ा, दिल्ली कैबिनेट का फैसला
Thu, 19 Dec 2019 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते सीएम केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने खेती की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला लिया है। इसे मौजूदा 53 लाख से बढ़ाकर जिले के मुताबिक 2.25 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा दिल्ली के किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण होने पर उन्हें इलाके के हिसाब से यह कीमत मिलेगी। हालांकि, वित्तीय मामला होने की वजह से इसके लिए उपराज्यपाल की मंजूरी जरूरी है। यहां से हरी झंडी मिलते ही नया सर्किल रेट लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 2008 से दिल्ली में कृषि भूमि का सर्कल रेट 53 लाख रुपये प्रति एकड़ था। तीन साल पहले दिल्ली सरकार ने इसे बढ़ा दिया था, लेकिन तत्कालीन उपराज्यपाल राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। अदालत से फैसला आने के बाद दिल्ली सरकार ने इस बाबत एक कमेटी बनाई थी। इसकी सिफारिशें सरकार को मिल गई हैं। इसके आधार पर कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली की शहरी व ग्रामीण कृषि भूमि, जो ग्रीन बेल्ट में है, का सर्कल रेट 53 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.25 करोड़ से 5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ किया जाएगा।
यह जिलों के हिसाब से अलग-अलग होगा। अब कोई भी जमीन अधिगृहीत की जाती है तो किसानों को न्यूनतम 2.25 करोड़ रुपये प्रिति एकड़ मिलेंगे। प्रस्ताव एक-दो दिन मंजूरी के लिए उपराज्यपाल को भेजा जाएगा। उन्होंने इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई।
जिला हरित क्षेत्र गांवों के लिए शहरी गांवों के लिए ग्रामीण गांवों के लिए
साउथ 5.00 5.00 5.00
नॉर्थ 3.00 3.00 3.00
वेस्ट 3.00 3.00 3.00
नॉर्थ-वेस्ट 3.00 3.00 3.00
साउथ-वेस्ट 3.00 4.00 3.00
नई दिल्ली 5.00 5.00 5.00
सेंटल दिल्ली 0.00 2.50 2.50
साउथ-ईस्ट 0.00 4.00 2.50
शाहदरा 2.25 2.25 2.25
नार्थ-ईस्ट 0.00 2.25 2.25
ईस्ट 0.00 2.25 2.25
(नोट : प्रस्तावित दरें, प्रति एकड़ करोड़ रुपये)