{"_id":"6b0195af4d028fecca0d016d","slug":"now-electricity-consumption-will-be-monitored-every-15-minutes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164203-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब बिजली की हर 15 मिनट की खपत पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब बिजली की हर 15 मिनट की खपत पर रहेगी नजर
विज्ञापन
-आईआईटी दिल्ली में बिजली बिलिंग का बदलेगा पूरा सिस्टम
ललित कौशिक
नई दिल्ली।
आईआईटी दिल्ली में बिजली खपत और बिलिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए स्मार्ट एनर्जी मीटरिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी है। इसके तहत संस्थान में सिंगल फेज और थ्री फेज स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। नई व्यवस्था में बिजली की खपत की निगरानी, मीटर रीडिंग, बिल तैयार करने और भुगतान की प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होगी। इसमें प्रीपेड और पोस्ट पेड दोनों तरह की बिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
इस परियोजना के तहत स्मार्ट मीटर को केंद्रीय सर्वर से जोड़ा जाएगा। मीटर में 4जी नेटवर्क की सुविधा होगी और नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में 2जी का विकल्प भी रहेगा। यह मीटर हर 15 मिनट में बिजली की खपत से संबंधित आंकड़े सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड होंगे। इनमें वोल्टेज, करंट, पावर फैक्टर, बिजली की खपत और फ्रीक्वेंसी जैसी जानकारियां शामिल होंगी। इससे बिजली के इस्तेमाल की नियमित निगरानी की जा सकेगी।
स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में आईआईटी दिल्ली ने एजेंसी के चयन को लेकर निविदा आमंत्रण की सूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था में मीटर को दूर से ही कनेक्ट और डिस्कनेक्ट करने की सुविधा भी होगी। यह काम प्रीपेड बिलिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके अलावा मीटर में छेड़छाड़ से जुड़ी जानकारी भी सिस्टम में दर्ज होगी। संबंधित अधिकारी जरूरत के अनुसार मीटर की रीडिंग 15 मिनट, 30 मिनट, एक घंटे या 24 घंटे के अंतराल पर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
मोबाइल एप और पोर्टल से मिलेगी जानकारी
स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के लिए वेब आधारित सॉफ्टवेयर तैयार और संचालित किया जाएगा। इसे सरकारी कम्युनिटी क्लाउड प्लेटफॉर्म पर होस्ट किया जाएगा। इसमें बिलिंग, मीटर प्रबंधन, ग्राहक सहायता, मीटर इंस्टॉलेशन, निगरानी और ऊर्जा लेखांकन से जुड़े मॉड्यूल होंगे। विभागीय कर्मचारियों और परिसर में रहने वाले उपभोक्ताओं को एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल एप के साथ वेबसाइट की सुविधा भी मिलेगी। भुगतान के लिए पेमेंट गेटवे भी जोड़ा जाएगा।
मीटर और केंद्रीय सर्वर के बीच लगातार 24 घंटे कनेक्टिविटी सुनिश्चित करनी होगी।अगर किसी मीटर का डेटा लगातार एक दिन तक सर्वर पर नहीं पहुंचता है तो एजेंसी को ऑप्टिकल पोर्ट के माध्यम से रीडिंग लेकर उसे एप्लीकेशन पर अपलोड करना होगा। परियोजना के तहत तैयार होने वाला पूरा डेटा आईआईटी दिल्ली का होगा। एजेंसी को मीटरों की स्थिति और रीडिंग से संबंधित मासिक रिपोर्ट देनी होगी, खराब मीटरों की मरम्मत और रखरखाव भी करना होगा।