फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five bangladeshi arrested in CAA violence

सीएए हिंसा मामले में पांच बांग्लादेशी हिरासत में, आरोपियों की बुकलेट बनाई

Mon, 06 Jan 2020 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
five bangladeshi arrested in CAA violence
जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में एसआईटी ने पांच बांग्लादेशियों को रविवार को हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ सीमापुरी व न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में हुई हिंसा में बांग्लादेशियों का हाथ है।

विज्ञापन


अपराध शाखा की एसआईटी की जांच में ये बात पुख्ता रूप से सामने आई है। एसआईटी ने हिंसा के आरोपियों की कई जगहों से मिली वीडियो के आधार पर फोटो बुकलेट (एल्बम) बना ली है। बुकलेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा में दस एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें 65 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इन आरोपियों को संबंधित स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी राजेश देव इस एसआईटी के प्रमुख हैं। अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा में शामिल बांग्लादेशियों की पहचान करना शुरू कर दिया गया है। सीमापुरी हिंसा में 15 से ज्यादा व एनएफसी में 10 से ज्यादा बांग्लादेशी आरोपी बताए जा रहे हैं।

रविवार को एसआईटी ने सीमापुरी हिंसा में शामिल बांग्लादेशियों के पहचान के लिए स्थानीय थाना पुलिस को एसआईटी के कोतवाली स्थित कार्यालय बुलाया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ बांग्लादेशियों की पहचान हो गई है। इसके बाद पांच बांग्लादेशियों को हिरासत में ले लिया।


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशियों की पहचान के लिए कुछ बांग्लादेशियों की ही सहायता ली जा रही है। बांग्लादेशियों की वीडियो व फुटेज के आधार पर भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहचान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें नोटिस नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed