फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Brought along with the village and in Delhi the poverty, the girl told the accused brother

गांव से साथ लेकर आया और दिल्ली में की दरिंदगी, युवती आरोपी को कहती थी भाई

Fri, 01 Feb 2019 07:16 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Feb 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Brought along with the village and in Delhi the poverty, the girl told the accused brother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास थाना इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को झारखंड स्थित गांव से साथ लेकर आया और दिल्ली में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती एक ही गांव के होने के कारण आरोपी युवक को भाई कहती थी।

विज्ञापन


हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान इशाक (26) के रूप में हुई। आरोपी पीड़ित युवती को गांव से साथ लेकर आया था। युवती पंचशील पार्कमें स्थित एक कोठी में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ महीने पहले दिल्ली आई युवती की नौकरी आरोपी ने ही पंचशील पार्कमें ही लगवाई थी। दोनों जब दिल्ली आए तो युवती आरोपी को अपने कमरे में ले गई।

यहां पर युवती ने इशाक को चाय पिलाई। इसके बाद आरोपी ने उसके कमरे में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत पुलिस को की।

आरोपी का कहना है कि पीड़ित युवती उसके गांव ही रहने वाली है और बचपन से ही वह उसे अच्छी लगती थी। इस कारण उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 

मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इस घटना के बाद युवती सदमे में चली गई है। युवती का कहना था कि वह आरोपी को न केवल भाई कहती थी बल्कि दिल से भाई भी मानती थी।

भाई के रिश्ता होने के बावजूद आरोपी युवक ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी इशाक दिल्ली में ही प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने इशाक के परिजनों को झारखंड में सूचना दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed