फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Big relief to Kumar Vishwas from Punjab and Haryana High Court directions for cancellation of FIR

Delhi: कुमार विश्वास की भगवंत मान को सलाह, पंजाब को बौनी-नजरों से बचाओ, पूछा- कौन चलाएगा सरकार आम आदमी या दलाल

Wed, 12 Oct 2022 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली
अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 05:27 PM IST
सार

कुमार विश्वास पर रोपड़ में केस दर्ज कराया गया था। कुमार पर आरोप था कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया है। विश्वास के इस बयान से आम आदमी पार्टी की छवि खराब हुई है।

विज्ञापन
Big relief to Kumar Vishwas from Punjab and Haryana High Court directions for cancellation of FIR
कुमार विश्वास (फाइल फोटो ) - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से देश के जाने- माने कवि कुमार विश्वास को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके  खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के फैसले के बाद कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार बनते ही,मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी। उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने ख़ारिज कर दिया। न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार। प्यारे अनुज भगवंत मान को पुनः सलाह कि पंजाब के स्वाभिमान को बौनी-नज़रों से बचाए। 

विज्ञापन

कुमार विश्वास पर क्यों दर्ज हुई थी एफआईआर
कुमार विश्वास पर रोपड़ में केस दर्ज कराया गया था। कुमार पर आरोप था कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया है। शिकायत दर्ज कराने वाले का कहना था कि कुमार विश्वास के इस बयान से आम आदमी पार्टी की छवि खराब हुई है। उसका कहना था कि इसकी वजह से जब वह प्रचार करने गए तो उन्हें खालिस्तान समर्थक कहा गया। मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित घर भी गई थी। पुलिस ने जांच में शामिल होने को भी कहा था। इसके खिलाफ कुमार विश्वास हाईकोर्ट चले गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उन्होने कोर्ट का आभार जताया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तय करना है कि पंजाब वो चलाएंगे या दिल्ली में बैठा एक आदमी या उसके दलाल और चिंटू चलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed