फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Attempts to damage Vivekananda's statue in JNU

जेएनयू में विवेकानंद की मूर्ति को क्षति पहुंचाने की कोशिश

Fri, 15 Nov 2019 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Attempts to damage Vivekananda's statue in JNU
नई दिल्ली। जेएनयू में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के कारण छात्रों के आंदोलन का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब जेएनयू फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल बृहस्पतिवार को किसी शरारती तत्व ने जेएनयू में रखी विवेकानंद की मूर्ति को न केवल क्षति पहुंचाने का प्रयास किया, बल्कि उसके निचले हिस्से पर आपत्तिजनक शब्द (भगवा जलेगा) भी लिख दिए। मूर्ति पर ऐसे शब्द किसने लिखे, यह अब तक साफ नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के डर से मूर्ति पर लिखे गए शब्दों को हटा दिया गया।
विज्ञापन

जेएनयू में विवेकानंद की मूर्ति को जनवरी में लाया गया था। इसके लिए अब तक प्लेटफॉर्म नहीं बना था, इस कारण मूर्ति को ढंक कर रखा गया था। कुछ छात्र इस बात से इंकार कर रहे हैं कि मूर्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि मूर्ति पर लगे कपड़े को फाड़ा गया है। यह मूर्ति कैंपस में प्रशासनिक खंड में है।
विज्ञापन

इस घटना की एबीवीपी ने निंदा की है। एबीवीपी के अनुसार, आईसा, एसएफआई, डीएसएफ, एआईएसएफ जैसे वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता जेएनयू आंदोलन की आड़ में अपने तुच्छ राजनीतिक हितों को अनावश्यक तूल दे रहे हैं। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा कि जिस तरह से लेफ्ट के लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है, वह उनकी मानसिक दिवालियापन को दिखाता है। उन्होंने इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी जेएनयू इकाई के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार व सचिव मनीष जांगिड़ ने संयुक्त बयान में कहा कि हमारी लड़ाई हॉस्टल मैन्युअल वापस कराने की है। इसकी आड़ में लेफ्ट के अपने अतिवादी विचारों को थोपने का प्रयास आम छात्र कभी सफल नहीं होने देंगे।
मूर्ति के सम्मान में एबीवीपी ने जलाए दीप
नई दिल्ली। जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के निचले हिस्से पर शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक शब्द लिखने के बाद एबीवीपी ने बृहस्पतिवार रात मूर्ति के पास सम्मान में दीप जलाए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मूर्ति के चारों तरफ पहले फूल बिछाए और फिर दीप जलाए। इसके साथ ही एक हस्तलिखित पोस्टर लगाया जिस पर भगवा शब्द का अर्थ समझाया गया। पोस्टर के बीच में लिखा गया भगवा और उसके चारों तरफ एकता, धर्म, सद्भाव, समरसता, शौर्य जैसे शब्द लिखे गए।

छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा जेएनयू
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा कि जेएनयू प्रशासन उन छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा जिन्होंने प्रशासनिक ब्लॉक के मैसेज पर पेंट पोतकर उसे बदरंग कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली है और इसकी शिकायत पुलिस में दी जाएगी। इसके वीडियो फुटेज भी है। कुलपति ने कहा कि प्रशासनिक ब्लाक के अंदर कुलपति के तरफ विभिन्न संदेशों पर पेंट पोत दिया गया है। छात्र हॉस्टल शुल्क वृद्धि के बारे में कुलपति से बात करने अंदर गए थे। बुधवार देर शाम तक फीस वृद्धि में आंशिक रोल बैक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed