{"_id":"63551a6e24cf0b01475b1c53","slug":"atishi-wrote-a-letter-to-union-tourism-minister-demanding-removal-of-sambit-patra-from-post-of-itdc-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आप विधायक ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र, संबित पात्रा को ITDC अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आप विधायक ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र, संबित पात्रा को ITDC अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की
Sun, 23 Oct 2022 04:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Oct 2022 04:16 PM IST
सार
आतिशी ने बताया कि मैंने केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को एक पत्र लिखकर संबित पात्रा को इंडियन टूरिज्म डलवलमेंट कमीशन के चेयरमैन पद से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
संबित पात्रा
- फोटो : Twitter - @BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप विधायक आतिशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को इंडियन टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईटीडीसी) के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि संबित पात्रा ने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री कृष्ण रेड्डी को लिखे पत्र की एक प्रति केंद्रीय सतर्कता आयोग को भी भेजी है।
विज्ञापन
आतिशी ने बताया कि मैंने केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को एक पत्र लिखा है। इसके अलावा इसकी एक प्रतिलिपि सेंट्रल विजिलेंश कमीशन को भी भेजी गई है। मैंने उसमें संबित पात्रा को इंडियन टूरिज्म डलवलमेंट कमीशन के चेयरमैन पद से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन