फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arini Lahoti becomes country's highest rated chess player

Delhi News: देश की सर्वोच्च रेटिंग पाने वाली शतरंज खिलाड़ी बनी आरिनी लाहोटी

Mon, 15 Sep 2025 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Arini Lahoti becomes country's highest rated chess player
विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को खेलते देखकर शतरंज के मोहरों के प्रति हुई थी आकर्षित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल की पांच वर्षीय छात्रा आरिनी लाहोटी ने शतरंज की दुनिया में अपनी शानदार प्रतिभा से सबका ध्यान खींचा है। 1553 की प्रभावशाली फाइड रेटिंग के साथ, आरिनी देश की सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। उसकी यह उपलब्धि न केवल उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि स्कूल की खेल और शिक्षा के प्रति समग्र दृष्टिकोण की सफलता को भी बता रही है। आरिनी की शतरंज यात्रा तब शुरू हुई, जब उसने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को खेलते देखा और शतरंज के मोहरों के प्रति आकर्षित हुईं। अपने पिता और स्कूल के शतरंज कोच सुरेंद्र लाहोटी के मार्गदर्शन में आरिनी ने खेल की बारीकियों को आत्मसात किया और कम उम्र में ही उल्लेखनीय कौशल विकसित किया।


स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि आरिनी की सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह ब्लूबेल्स के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है जो छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और वैश्विक मंचों पर प्रभाव छोड़ने के लिए प्रेरित करता है। आरिनी की उपलब्धि उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि आरिनी की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और समर्थन के साथ, कोई भी बच्चा असाधारण ऊंचाइयों को छू सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed