फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Actress Dolly Bindra reached the police station

अभिनेत्री डॉली बिंद्रा थाने पहुंचीं, बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jan 2020 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Actress Dolly Bindra reached the police station
प्रशांत विहार थाने के बाहर अभिनेत्री डॉली बिन्द्रा - फोटो : Ashram

प्रशांत विहार इलाके में 31 दिसंबर को प्राची नाम की महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया था। महिला के परिजनों ने पति और सास पर हत्या का शक जताया था। रविवार को अभिनेत्री डॉली बिंद्रा महिला के परिजनों के साथ प्रशांत विहार थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी 2010 को प्राची की शादी गौरव विज से हुई थी। उनका छह साल का बेटा है। प्राची की बहन प्रियंका तुषार ने बताया कि शादी के बाद से प्राची को उसका पति और सास प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


प्राची ने पिता और उसे कई मेल भेजकर अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। गौरव व उसकी मां उसे मायके वाले से मिलने की इजाजत तक नहीं देते थे। प्राची ने परिजनों को बताया था कि सास के कहने पर उसके पति ने मोबाइल फोन में रिकॉडिंग साफ्टवेयर डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी आरोप लगाया कि गौरव नशे में अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। परिवार वालों ने पुलिस को दिए बयान में प्राची की हत्या का शक जताया था। पुलिस ने बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।


उसके बाद से ही आरोपी मां, बेटे फरार हैं। रविवार को प्राची के परिवार के साथ थाने पहुंची डॉली बिंद्रा ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed