{"_id":"614de0048ebc3efabf430c49","slug":"accused-arrested-for-demanding-extortion-of-three-crores-ashram-news-noi6064958157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान मोहम्मद मोनीश के रूप में हुई है। वह नीरज बवानिया गैंग के नवीन बाली के नाम पर उगाही की कोशिश कर रहा था। आरोपी रणहोला थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश भी है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार के मुताबिक, राजेंद्र नगर निवासी पीड़ित मनप्रीत सिंह चड्ढा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित आयुर्वेदिक दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के व्यवसाय में हैं। पीड़ित ने बताया कि 18 दिसंबर, 2020 से उन्हें तिहाड़ जेल से खुद को नवीन बाली कहने वाले व्यक्ति से जबरन वसूली के लिए फोन व संदेश आ रहे थे। आरोपी अंतरराष्ट्रीय नंबरों से सुरक्षा राशि के रूप में तीन करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। डर की वजह से पीड़ित ने आरोपी को 9.40 लाख रुपये दे दिए। अधिक परेशान होने के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के बारे में कांस्टेबल राजेंद्र आर्या को सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व में एएसआई नरेश, एएसआई प्रीतम चंद, एएसआई कुलभूषण, कांस्टेबल राजेंद्र आर्य, दिनेश कुमार, रविंदर, रोहित और हिमांशु की टीम बनाई गई। पुलिस ने 23 सितंबर को आरोपी को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान मोनीश ने खुलासा किया कि रणहोला थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह डकैती, झपटमारी, आगजनी, शस्त्र अधिनियम और जबरन वसूली की वारदात में शामिल रहा है। आरोपी ने बताया है कि जून में उसने शिकायतकर्ता से पैसे वसूलने की योजना बनाई थी। इसके लिए पीड़ित के साथ काम कर चुके सुरेंद्र पासवान के साथ संबंध बनाए थे। पासवास से ही पीड़ित के बारे में सारी जानकारी हासिल की थी। मोनीश का नाम सामने आने के बाद पासवान दिल्ली छोड़कर उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने लगा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।