फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ABA student becomes thief to pay EMI

Delhi News: ईएमआई चुकाने के लिए एबीए का छात्र बना चोर

Sun, 17 Aug 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
ABA student becomes thief to pay EMI
-फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाले आरोपी ने कंपनी से चुराए दो आईफोन और एक वन प्लस फोन
विज्ञापन

-आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ऋण का ईएमआई चुकाने के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी में चोरी करने वाले उसके कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष कुमार एमबीए का छात्र है और कंपनी में बतौर टीम लीडर काम करता था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काट दिए। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो आईफोन और एक वन प्लस फोन बरामद कर लिया है।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, 9 अगस्त को इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पंकज ने सागरपुर थाने में चोरी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि किसी ने कंपनी से दो आईफोन और एक वन प्लस फोन चुरा लिया है। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को काटा गया था। कंपनी में कार्यरत मनीष कुमार उर्फ बिलाल की गतिविधि पुलिस को संदिग्ध लगी। पुष्टि होने पर पुलिस ने 13 अगस्त को मनीष कुमार को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया पहले लिए गए ऋण की ईएमआई चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसका वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त नहीं था, इसके कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने कंपनी परिसर से मोबाइल फोन चोरी करने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed