{"_id":"60d2191a8ebc3ed7835f4aac","slug":"aap-mla-atishi-said-more-and-more-vaccinations-are-needed-view-of-possible-corona-third-wave-center-to-allow-pfizer-moderna-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावित तीसरी लहर: आप विधायक आतिशी बोलीं- अधिक से अधिक टीकाकरण की जरूरत, फाइजर, मोडर्ना को अनुमति दे केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावित तीसरी लहर: आप विधायक आतिशी बोलीं- अधिक से अधिक टीकाकरण की जरूरत, फाइजर, मोडर्ना को अनुमति दे केंद्र
Tue, 22 Jun 2021 10:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:38 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने केंद्र से मांग की है कि वह जल्द से जल्द विदेशी वैक्सीन फाइजर, मोडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन को भारत में लगाने की मंजूरी दे। जिससे कम समय में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके और संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी, फाइल फोटो
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली को 21 जून को वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं मिली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा केंद्र के फर्जी टीकाकरण अभियान के खिलाफ आवाज उठाने के बाद, हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए खुराक का उपयोग कर सकती है, जो 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए थी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने केंद्र से मांग की है कि वह जल्द से जल्द विदेशी वैक्सीन फाइजर, मोडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन को भारत में लगाने की मंजूरी दे। जिससे कम समय में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके और संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा कि जितनी जल्द टीकाकरण होगा उतना ही संक्रमण से बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य 45 से अधिक आयुवर्ग के लिए मौजूद वैक्सीन के अतिरिक्त स्टॉक को 18 से 44 आयुवर्ग के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार इस मांग को कर रही थी। यह राहत की बात है कि केंद्र सरकार ने यह नियम लागू कर दिया है।
आप विधायक ने कहा कि दिल्ली में 45 से अधिक आयुवर्ग के 50 फीसदी से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। हालांकि, अब इस वर्ग में वैक्सीनेशन पहले के मुकाबले कम हो रहा है। क्योकि कुछ लोग टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। इस आयुवर्ग के लिए दो माह से अधिक का स्टॉक मौजूद है। जो अब 18 से 44 वर्ग के लिए भी प्रयोग किया जा सकेगा।