फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aam Aadmi Party leader Harpal Singh Cheema attack on the Captain Government of Punjab

पंजाब: आप नेता हरपाल सिंह चीमा का हमला, बोले-बिजली कंपनियों के साथ खुद भी जनता को लूट रही है कैप्टन सरकार

Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
शाहरुख खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस समय दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है, वहीं पंजाब सरकार अपने नागरिकों से तरह-तरह के टैक्स वसूल रही है। 
 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader Harpal Singh Cheema attack on the Captain Government of Punjab
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार द्वारा बिजली के बिलों पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाने की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ने केवल प्राइवेट कंपनियों को ही जनता को लूटने का लाइसेंस ही नहीं दिया है, बल्कि खुद भी जनता को लूटने में लगी हुई है। 
विज्ञापन


पार्टी ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस समय दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है, वहीं पंजाब सरकार अपने नागरिकों से तरह-तरह के टैक्स वसूल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार बिजली के बिलों पर एक से पांच फीसदी तक टैक्स वसूल रही हैं, वहीं पंजाब सरकार 20 फीसदी टैक्स वसूल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 13 फीसदी बिजली ड्यूटी, 5 प्रतिशत इंफ्रा टैक्स, 2 फीसदी म्युनिसिपल टैक्स शामिल है। इसके अलावा दो पैसे प्रति यूनिट गाय टैक्स (सेस ) अलग से वसूल रही है। इसके परिणामस्वरूप बिजली टैक्स 20 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है।

चीमा ने कहा कि महंगाई के कारण जनता का जीना पहले ही मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार के अनेक फैसलों के कारण जनता पर पहले ही महंगाई की मार पड़ रही है। पंजाब सरकार के इस फैसले के कारण आम जनता को भारी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को बिजली टैक्स बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed