{"_id":"61363e6f5b31e56843615bb5","slug":"aam-aadmi-party-leader-harpal-singh-cheema-attack-on-the-captain-government-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: आप नेता हरपाल सिंह चीमा का हमला, बोले-बिजली कंपनियों के साथ खुद भी जनता को लूट रही है कैप्टन सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: आप नेता हरपाल सिंह चीमा का हमला, बोले-बिजली कंपनियों के साथ खुद भी जनता को लूट रही है कैप्टन सरकार
Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
शाहरुख खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस समय दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है, वहीं पंजाब सरकार अपने नागरिकों से तरह-तरह के टैक्स वसूल रही है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार द्वारा बिजली के बिलों पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाने की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ने केवल प्राइवेट कंपनियों को ही जनता को लूटने का लाइसेंस ही नहीं दिया है, बल्कि खुद भी जनता को लूटने में लगी हुई है।
पार्टी ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस समय दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है, वहीं पंजाब सरकार अपने नागरिकों से तरह-तरह के टैक्स वसूल रही है।
उन्होंने कहा कि जहां चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार बिजली के बिलों पर एक से पांच फीसदी तक टैक्स वसूल रही हैं, वहीं पंजाब सरकार 20 फीसदी टैक्स वसूल रही है।
विज्ञापन
इसमें 13 फीसदी बिजली ड्यूटी, 5 प्रतिशत इंफ्रा टैक्स, 2 फीसदी म्युनिसिपल टैक्स शामिल है। इसके अलावा दो पैसे प्रति यूनिट गाय टैक्स (सेस ) अलग से वसूल रही है। इसके परिणामस्वरूप बिजली टैक्स 20 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है।

चीमा ने कहा कि महंगाई के कारण जनता का जीना पहले ही मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार के अनेक फैसलों के कारण जनता पर पहले ही महंगाई की मार पड़ रही है। पंजाब सरकार के इस फैसले के कारण आम जनता को भारी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को बिजली टैक्स बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए।