फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A ride from Delhi to bihar with fake pass during lockdown, police arrested

दिल्लीः हॉटस्पॉट से सात लोगों को ले जा रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 06:10 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
A ride from Delhi to bihar with fake pass during lockdown, police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

लॉक डाउन के दौरान लोग रुपये कमाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मध्य दिल्ली के हॉटस्पॉट सदर बाजार इलाके से एक कार चालक रुपयों के लालच में महिला समेत चार सवारियों को अपनी कार से बिहार ले जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने अपनी कार पर नकली कर्फ्यू पास भी लगाया हुआ था। ईदगाह के पास लगी पुलिस पिकेट पर चेकिंग के दौरान चालक की पोल खुल गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसकी पहचान 32 वर्षीय मकसूद आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने कार में बैठी सवारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि सोमवार देर रात ईदगाह के पास रानी झांसी रोड पर सिद्घिपुरा पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप गोदारा व अन्य पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 12 बजे के आसपास एक महिंद्रा कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार में महिला समेत पांच लोग व दो बच्चे थे। कार के चालक ने पुलिस कर्मियों को एक पास दिखाया। जो उत्तरी जिला पुलिस की ओर से दिल्ली से मधुबनी बिहार के लिए जारी किया गया था। जांच की गई तो वह फर्जी निकला।

छानबीन के दौरान कार चालक मकसूद ने बताया कि कार में बैठी सवारियां चमेलीवालान, सदर बाजार इलाके में रहती हैं। इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। सभी लोग अपने गांव मधुबनी जाना चाहते थे। मकसूद ने मोटी रकम लेकर सभी को बिहार छोड़ने का वादा किया। मकसूद ने एक नकली पास का जुगाड़ किया। बाद में सभी को बिहार के लिए लेकर निकल गया।


पुलिस ने कार चालक और सभी सवारियों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मकसूद से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने नकली पास कहां से बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed