{"_id":"5e7f88ff8ebc3e77b1074605","slug":"9-more-infected-in-delhi-in-one-day-ashram-news-noi5016710105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः दिल्ली में एक ही दिन में मिले नौ और संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः दिल्ली में एक ही दिन में मिले नौ और संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 49
Sun, 29 Mar 2020 04:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
हालात का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित नौ और मरीज एक ही दिन में सामने आए हैं। अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 40 से बढ़कर 49 हो चुकी है। इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण दूसरी मौत हो चुकी है। मृतक यमन का नागरिक बताया जाता है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार रात जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि शनिवार को मिले नौ में से यमन निवासी एक मरीज की मौत हो चुकी है। अन्य 8 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो सफदरजंग अस्पताल और 4 प्राइवेट अस्पतालों में हैं।
विज्ञापन
अन्य दो को दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल व राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया है। विभाग के अनुसार, शनिवार तक भेजे गए 1787 सैंपल में से 1346 की रिपोर्ट आ चुकी है। इन्हीं में 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव है, हालांकि 441 की आना बाकी है। दिल्ली में 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल 41 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनमें 10 बाहरी राज्यों के निवासी हैं।
विज्ञापन
4 दिन में 63 फीसदी बढ़े संक्रमित
दिल्ली में 4 दिन के भीतर संक्रमित मरीजों में 63 फीसदी का इजाफा हुआ है। 24 मार्च तक दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 30 थी। इसके बाद 25 मार्च को 5, 26 को 4, 27 को 1 और शनिवार को 9 सहित 19 मरीजों की वृद्घि हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मरीजों की तादाद में 23 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली में मरीजों की कुल संख्या 40 थी, जो अब बढ़कर 49 हो चुकी है।
यहां मिले नौ मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नौ में से एक मरीज यमन से इलाज के लिए आया था। अन्य मरीज हरी नगर, उत्तम नगर, सुखदेव विहार, निजामुद्दीन वेस्ट, कल्याणपुरी, टोडरमल चौराहा, जहांगीरपुरी और वसंत कुंज में मिले हैं। ये विदेश से संक्रमित होकर आए हैं या फिर घर में विदेश से आने वालों से संक्रमित हुए हैं।