{"_id":"61abba8b834eeb017418848e","slug":"51-new-cases-of-corona-found-number-of-active-patients-322-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना के 51 मिले नये मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 322, कोई मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना के 51 मिले नये मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 322, कोई मौत नहीं
Sun, 05 Dec 2021 12:29 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:29 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक 1441295 लोग कोरोना से संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1415875 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 25098 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 51 नए मरीज मिले हैं। साथ ही 61 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। नए मरीज मिलने के बाद दिल्ली में कुल सक्रिय मरिजों की संख्या 322 हो गई है। राहत की बात यह है कि शनिवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस समय कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी बनी हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक 1441295 लोग कोरोना से संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1415875 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 25098 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 150 और होम आइसोलेशन में 121 मरीज कोरोना से पीड़ित है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 64826 टेस्ट हुए हैं, जिसमें आरटीपीसीआर से 55421 और रैपिड एंटीजन से 9405 टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली में अभी तक कुल 31165273 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, हॉटस्पॉट की संख्या 88 है।
विज्ञापन