फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   500 people cheated by luring reward points, four arrested

रिवार्ड पाइंट का लालच देकर 500 लोगों को ठगा, चार धरे

Wed, 16 Jun 2021 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
500 people cheated by luring reward points, four arrested
नई दिल्ली। बुध विहार थाना पुलिस ने चार ऐसे ठगों का खुलासा किया है, जो रिवॉर्ड पाइंट का लालच देकर लोगों को ठगते थे। आरोपी लोगों को रिवॉर्ड पाइंट के साथ-साथ उनके मोबाइल के मैसेज बॉक्स में एक लिंक भेजते थे, जिस पर क्लिक करते ही आरोपी लोगों के बैंक खाते में सेंध लगा देते थे। आरोपियों ने अब तक 500 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का खुलासा किया है। पुलिस इनके जब्त दस बैंक खातों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिनगर निवासी परमजीत सिंह, नांगलोई निवासी सुमित गोयल, जोगिंदर सिंह और ककरौला निवासी भानु सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 7 सिमकार्ड, 10 बैंक पासबुक व अन्य सामान जब्त किया है। बरखा जैन ने बुध विहार थाने में क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले जाने की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि आपके 8790 रिवॉर्ड पाइंट खत्म होने वाले हैं। लालच में आकर मैसेज में दिए गए लिंक पर जैसे ही क्लिक किया, तो उसका फोन हैक हो गया और अगले दिन पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने मैसेज में आने वाले नंबर और ट्रांसफर किए गए बैंक खाते की जांच की। पता चला कि कोटक बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। बैंक के जरिये उस खातेे के मालिक की पहचान परमजीत के रूप में हुई। परमजीत के बारे में सारी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने हरिनगर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके अन्य सहयोगी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed