{"_id":"6074a1948ebc3e590869595e","slug":"27-people-arrested-in-kalkaji-enjoy-party-during-night-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नाइट कर्फ्यू में चल रही थी पार्टी, बार में अंदर घुसी पुलिस तो डीजे पर लड़के-लड़कियां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नाइट कर्फ्यू में चल रही थी पार्टी, बार में अंदर घुसी पुलिस तो डीजे पर लड़के-लड़कियां...
Tue, 13 Apr 2021 10:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:02 AM IST
सार
कालकाजी थाना पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में छह महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में कोरोना अनियंत्रित होता जा रहा है। ऐसे में भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कालकाजी इलाके में रविवार रात को बार कम रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही थी। कालकाजी थाना पुलिस व एसडीएम की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पार्टी में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पार्टी में नाइट कर्फ्यू और सामाजिक दूरी का ना तो पालन हो रहा था और न ही किसी ने मास्क पहना हुआ था। कालकाजी थाना पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने का मामला दर्जकर छह महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 लड़के और रेस्टोरेंट के 11 कर्मचारी शामिल हैं। रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ई-ब्लाक, कालकाजी में एक बार में पार्टी का आयोजन किया गया था। एसडीएम को इसकी सूचना मिली थी। एसडीएम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कालकाजी थाना पुलिस ने एसडीएम की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब पुलिस टीम ने बार के अंदर प्रवेश किया तो डीजे पर डांस किया जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर से पार्टी होने से संबंधित कागजात मांगे तो वह कुछ भी दिखा नहीं पाया। पुलिस टीम ने बार को बंद करवा कर पार्टी कर रहे दस लड़के, छह लड़कियां व बार के 11 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ये बार वर्ष 2019 से चल रहा है। उस समय दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त के बेटे की बार में हिस्सेदारी थी। फिलहाल बताया जा रहा है कि एसीपी के बेटे की अभी कोई हिस्सेदारी नहीं है। शुरू में कहा गया था कि बार मालिक ने एसडीएम के साथ हाथापाई की। डीसीपी का कहना है कि इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।