{"_id":"5e90fba88ebc3e6fab4123e5","slug":"zakir-nagar-chandni-mahal-and-nabi-karim-also-sealed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जाकिर नगर, चांदनी महल और नबी करीम भी सील, अब 30 हुए ऐसे इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जाकिर नगर, चांदनी महल और नबी करीम भी सील, अब 30 हुए ऐसे इलाके
Sat, 11 Apr 2020 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार...
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना हॉटस्पॉट बनने की राह पर चल रहे राजधानी के तीन और इलाकों को शुक्रवार को सील कर दिया गया। इनमें जामिया नगर का जाकिर नगर, नबी करीम और चांदनी महल शामिल हैं। जाकिर नगर में 6 और नबी करीम में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले अब तक सामने आए हैं। चांदनी महल में एहतियातन कदम उठाए गए हैं। दिल्ली में सील किए गए इलाकों की संख्या अब 30 हो गई है। मोतीनगर में एक सोसायटी और अशोक नगर में भी कुछ जगह सील की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जाकिर नगर की गली नंबर 18 से 22 और पश्चिमी जाकिर नगर के कुछ इलाकों को सील किया गया है। जाकिर नगर में दंपती के अलावा 4 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। यहां न्यूजीलैंड से 11 मार्च को लौटे व्यक्ति से उसकी पत्नी संक्रमित हुई है। दो लोगों को मस्जिद में जाने से कोरोना हुआ है। सभी को आरएमएल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि मध्य दिल्ली के चांदनी महल व नबी करीम के कुछ इलाके सील किए गए हैं। नबी करीम इलाके में 3 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। चांदनी महल में तब्लीगी जमात के मरकज से आए लोग काफी संख्या में रुके थे। इसी कारण इसे सील किया गया है। इसके अलावा मोतीनगर में कैपिटल ग्रीन डीएलएफ सील रहेगी। अशोक नगर में भी कुछ जगहों पर सीलिंग लगी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सील किए गए इलाकों में रोज स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच के लिए जा रही हैं। यहां लोगों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उनसे अपील की जा रही है कि किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। उधर, स्थानीय निकायों ने इलाकों और लोगों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।
बंगाली मार्केट में पेस्ट्री शॉप मालिक को कारण बताओ नोटिस
लुटियन दिल्ली की बंगाली मार्केट में पेस्ट्री शॉप में 25 से अधिक लोग मिलने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को एनडीएमसी ने पेस्ट्री शॉप मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एनडीएमसी की ओर से दुकान नंबर 34 और 37 को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें दुकान के मालिक को लापरवाही बरतने के साथ स्वास्थ्य लाइसेंस की प्राथमिक शर्तों का उल्लंघन करने और लोगों की जान को खतरे में डालने के का जिम्मेदार बताया है।