{"_id":"3ed7cfaf33e8ca2b2b515b07c6d8143d","slug":"zakir-hussain-calls-congress-a-sinking-boat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 20 Mar 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से इनेलो के उम्मीदवार जाकिर हुसैन का पिनगवां में कुरैशी समाज ने समर्थन देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने हुसैन को एक लाख एक हजार रुपये भेंट कर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान समाज के 108 गांवों के प्रमुख लोग व चौधरी मौजूद थे।
जाकिर हुसैन ने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो की लहर है। कांग्रेस की टिकट को नेता लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, हर कोई उसमें से उतर का भाग रहा है।
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने मुझे टिकट नहीं दिया बल्कि मेवात की 36 बिरादरी को दिया है। इसलिए मेवात की जनता का फर्ज है कि सभी लोग जाकिर समझकर कर चुनाव लड़ें। कुरैशी समाज से समर्थन देने पर आभार व्याक्त किया।
इस मौके पर सलामुद्दीन कुरैशी, हाजी याकूब प्रधान कुरैशी समाज, हाजी अल्लाहनूर, बक्कर, सहाबू, राजूद्दीन, हुसैनद्दीन, रजाक, दीनू, आमीन, वली मोहम्मद, फिरोज, उमर, नबाब, भबली, आशु, हप्पन आदि मौजूद रहे।