{"_id":"d6ca9b4fdb2718f8444b28a2cb669db4","slug":"yuva-helpline-will-solve-all-career-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"'युवा' हेल्पलाइन दूर करेगी हर मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'युवा' हेल्पलाइन दूर करेगी हर मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Mar 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने कॅरियर को लेकर किसी तरह की उलझन में हैं या फिर स्ट्रेस में की वजह से फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपकी से परेशानी चुटकी में हल हो जाएगी।
विज्ञापन
किस तरह के वोकेशनल कोर्सेज में आगे पढ़ाई की जा सकती है, कौन सा कॉलेज ज्यादा बेहतर होगा, इस तरह की हर जानकारी तुरंत उपलब्ध कराने और छात्रों की हर प्रकार की समस्याओं का निपटारा करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने कमर कसी है।
विज्ञापन
निदेशालय ने स्कूलों को पहले से चल रही युवा हेल्पलाइन का लाभ उठाने को कहा है। निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को इस हेल्पलाइन का प्रचार करने को कहा है।
उनसे कहा गया है कि वे बताएं कि इस हेल्पलाइन पर वोकेशनल, एजुकेशनल, पर्सनल, इमोशनल व एग्जामिनेशन समस्याओं का समाधान होगा। हेल्पलाइन नंबर-1800116888 को स्कूल में प्रमुख जगह लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मॉर्निंग असेंबली में देने को कहा है। इस सेवा की अवधि सुबह 7:30 बजे से शाम 7 बजे तक सोमवार से शनिवार तक रखी गई है। इस हेल्पलाइन पर उनके प्रशिक्षित काउंसलर बच्चों की समस्याओं का समाधान करेंगे।