{"_id":"6aba7032bdd90ac46b0a08a3","slug":"yuva-academy-became-the-champion-of-junior-girls-category-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156911-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवा एकेडमी बनी जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवा एकेडमी बनी जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियन
विज्ञापन
नई दिल्ली। साउथ वेस्ट जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। जूनियर बालक और सीनियर पुरुष वर्ग में मास्टर एकेडमी ने खिताब जीता। जूनियर बालिका वर्ग में युवा एकेडमी और सीनियर महिला वर्ग में नमादा क्लब विजेता बनी।
जूनियर बालक वर्ग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में मास्टर एकेडमी ने जीत दर्ज की, जबकि एमएल खन्ना डीएवी उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग में आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ। युवा एकेडमी पहले और जीवीएम पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
सीनियर पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में मास्टर एकेडमी विजेता और डाबड़ी क्लब उपविजेता रहा। महिला वर्ग में नमादा क्लब ने खिताब जीता, जबकि युवा एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि रणवीर सिंह प्रधान और विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद