{"_id":"6a7744f975bd259e3501bb82","slug":"youth-slips-into-overflowing-drain-in-sarita-vihar-and-is-swept-away-dies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149771-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सरिता विहार में ओवरफ्लो नाले में फिसलकर बहा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सरिता विहार में ओवरफ्लो नाले में फिसलकर बहा युवक, मौत
विज्ञापन
- 24 घंटे बाद नाले के पास नहर में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के सरिता विहार थाना क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित प्रियंका कैंप की पुलिया के पास 18 वर्षीय युवक अंकित शुक्रवार शाम को ओवरफ्लो नाले में गिर गया था। पुलिस को 24 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद अंकित का शव नाले के पास कुछ दूरी पर नहर में मिला है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। युवक के नाले में बहने की सूचना पर पुलिस, डीडीएमए, दिल्ली फायर सर्विस आदि की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। सरिता विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि भीम कालोनी निवासी युवक नोएडा में काम करता था और रात में अपने दोस्त मनीष के साथ घर लौट रहा था। नाले के पास बनी पुलिया से पैदल गुजरते वक्त वह फिसलकर तेज बहाव वाले पानी में चला गया। अंकित के पिता सुनील के मुताबिक हादसे के बाद परिवार ने भी अपने स्तर पर बेटे को काफी तलाशने की कोशिश की। मौके के आसपास उसका बैग मिला, पर अंकित का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बचाव दल और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई। सबसे बड़ी चुनौती नाले का तेज बहाव है। तेज पानी के कारण गोताखोरों को नाले के अंदर उतरने और लगातार आगे बढ़कर तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मुताबिक जिस पुलिया के पास यह हादसा हुआ, वहां से स्थानीय लोगों की पैदल आवाजाही रहती है। किनारे पर सीमेंटेड रास्तों पर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या बाउंड्री न होने से यह रास्ता बेहद खतरनाक है।
थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी
पिता सुनील कुमार भीम कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। नोएडा सेक्टर-62 में अंकित काम करता था। बारिश हो रही थी तो शाम को 7.30 बजे उसे फोन किया। उसने बताया कि रास्ते में हूं। थोड़ी देर में घर आ जाउंगा। कुछ ही देर बाद उसके दोस्त मनीष का फोन आया की अंकित नाले में बह गया। हमारी बस यही मांग है कि किसी तरह बेटे का शव मिल जाए, ताकि अंतिम संस्कार की किया जा सके।