{"_id":"62f6091dee202831d708c743","slug":"youth-killed-in-malviya-nagar-after-argument-accused-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: मालवीय नगर में युवक की हत्या, पुलिस ने कहा- आरोपियों की पहचान हो गई, जल्द गिरफ्तारी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज वारदात: मालवीय नगर में युवक की हत्या, पुलिस ने कहा- आरोपियों की पहचान हो गई, जल्द गिरफ्तारी होगी
Fri, 12 Aug 2022 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:32 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
मयंक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के मालवीय नगर इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दोस्तों के साथ बैठे एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को चार से पांच लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उपचार के दौरान तोड़ा दम
इलाके में मयंक(25 साल) अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान चार से पांच लोग आए और किसी बात को लेकर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि सभी ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दोस्त ने बताया पूरा घटनाक्रम
युवक के दोस्त विकास ने बताया कि शाम करीब सात बजे वे दोनों एक स्थान पर बैठे थे। इसी दौरान चार से पांच लोग आए और मयंक से बहस शुरू कर दी। इसके बाद वो सभी चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद वापस और हम दोनों पर पथराव कर दिया। उन्होंने मयंक को दौड़ा-दौड़कर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन