फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth in Faridabad threatened to commit suicide on social media

'तेजाब छिड़ककर आत्महत्या कर रहा हूं': वीडियो पोस्ट कर युवक ने कही ये बात, बोला- साइबर ठगी करते हैं चचेरे भाई

Mon, 03 Feb 2025 06:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Feb 2025 06:34 PM IST
सार

बल्लभगढ़ थाना सदर प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस की टीम युवक के घर पर गई तो उसके परिवार के लोगों से बातचीत हुई।

विज्ञापन
Youth in Faridabad threatened to commit suicide on social media
युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर खुदकुशी की धमकी दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ एरिया के रहने वाले एक युवक ने अपने परिचितों से परेशान होकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने की बात कही है। ये युवक सुखबीर गांव साहूपुरा का रहने वाला है। वीडियो में युवक ने अपने चचेरे भाइयों व अन्य परिचितों पर आरोप लगाया है कि वे साइबर ठगी करते हैं। युवक के परिवार वालों का कहना है कि वह आए दिन नशे का सेवन करने के बाद सुसाइड करने की धमकी देता है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वीडियो में सुखबीर ने कहा है कि उनके परिवार के लोग साइबर ठगी करते हैं। आरोपियों की ओर से उनको परेशान किया जा रहा है। वीडियो में उसने बताया कि आरोपी ने उनकी पत्नी की बहन से भी कुछ दिन पहले 15 हजार रुपये ठग लिए। दो मिनट के वीडियो में युवक ने बताया कि उनके बुजुर्ग पिता को भी आरोपी परेशान करते हैं। उन्हीं से परेशान होकर वह तेजाब डालकर आत्महत्या करने को मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लभगढ़ थाना सदर प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस की टीम युवक के घर पर गई तो उसके परिवार के लोगों से बातचीत हुई। युवक की पत्नी ने लिखित बयान दिया है कि सुखबीर आए दिन नशे में उनके साथ मारपीट करता है। इसके अलावा उनको जान से मारने की धमकी भी देता है। वहीं पुलिस अभी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed