फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist made a website make terrorist for youth

युवाओं को आतंकवादी बनाने के लिए बना रखी थी वेबसाइट

Fri, 08 Jan 2016 10:57 PM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
terrorist made a website make terrorist for youth

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए अलकायदा इन इंडिया सब-कॉटिनेंट (एक्यूआईएस) के सदस्य मौलाना अंजार शाह भड़काऊ भाषण देने में माहिर है।

विज्ञापन


उसने युवाओं को आतंकवाद की राह पर ढकेलने के लिए वेबसाइट बना रखी थी। मौलाना बंगलूरू में एक मदरसे में शिक्षक है। बताया जा रहा है कि वो अलकायदा के चीफ रहे ओसामा बिन लादेन से काफी प्रभावित था।

विज्ञापन


अंजार शाह के रूप में एक्यूआईएस की यह चौथी गिरफ्तारी है। उसे भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है।

तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है

terrorist made a website make terrorist for youth

गौरतलब है कि स्पेशल सेल एक्यूआईएस के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सबसे पहले मोहम्मद आसिफ को दिल्ली के सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।


संस्थापक सदस्यों में से एक आसिफ भर्ती और प्रशिक्षण विंग का प्रमुख है। इसके बाद अब्दुल रहमान को कटक और जफर मसूद को दीपा सराय जिला संभल से गिरफ्तार किया गया था।

इन लोगों से पूछताछ में पता लगा था कि अलकायदा दक्षिण भारत में एक्यूआईएस के माध्यम से जड़ें फैला रहा है।

उसके धार्मिक कार्यक्रम व जलसों में काफी भीड़ होती थी

terrorist made a website make terrorist for youth

इसके बाद मौलाना अंजार शाह का नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि अंजार शाह दक्षिण भारत में एक बड़ा नाम है। उसके धार्मिक कार्यक्रम व जलसों में काफी भीड़ होती थी।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यक्रमों में वो भड़काऊ भाषण देता था जिसे सुनने के बाद युवा आतंकवाद के रास्ते पर जाने को तैयार हो जाते थे।

स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार अंजार शाह ने एक बेवसाइट बना रखी थी जिसके जरिये वो युवाओं को आतंकवाद से जोड़ता था। बताया जा रहा है कि उसकेपास से दो पासपोर्ट मिले हैं।

विज्ञापन

उमर हैदराबादी को भेजा था पाकिस्तान

terrorist made a website make terrorist for youth

विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप के अनुसार अंजार शाह ने उमर हैदराबादी को पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर आतंकवाद की ट्रेनिंग के लिए भेजा था।


जांच में ये बात सामने आई है कि मौलाना अंजार शाह एक्यूआईएस से सीधा रूप से जुड़ा हुआ है। आसिफ व रहमान की इससे मुलाकात बंगलूरू में एक धार्मिक कार्यक्रम में हुई थी।

दिल्ली पुलिस के पास एक्यूआईएस के अन्य गिरफ्तार सदस्यों केसाथ मौलाना अंजार शाह की बातचीत के पुख्ता सबूत हैं। अरविंद दीप ने बताया कि अंजार शाह को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे 20 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed