फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth got murdered in noida.

कांच की बोतल के लिए फायरिंग, युवक की हत्या

Tue, 04 Nov 2014 07:39 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 07:39 AM IST
विज्ञापन
youth got murdered in noida.

छोटी सी बात को लेकर रविवार रात नोएडा के बसई गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद दबंग दंपति ने तमंचों से फायरिंग कर दी जिससे दूसरे पक्ष के एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, गोली लगने से घायल उसके पिता को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने महिला और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले पंकज (25) अपने पिता जयकरण (50) और भाई विपिन के साथ बसई गांव में रहते हैं। तीनों की यहां पर कबाड़ी की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं, पास में फॉस्ट फूड की दुकान लगाने वाले पान सिंह, पत्नी गीता, साला ललित और अन्य परिजनों सहित रहते हैं। यह परिवार मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। इनके साथ ही नौकर संजय बहादुर भी रहता है।

बेटी ने उठाई थी खाली बोतल

youth got murdered in noida.

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार रविवार रात पान सिंह की 12 साल की बेटी टॉयलेट जा रही थी। इस दौरान उसने नीचे पड़ी कांच की खाली बोतल उठा ली। जयकरण ने यह देखकर ताना कसना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग बाहर निकल आए और मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान घर के अंदर से गीता निकली और तमंचा से जयकरण पर गोली चला दी। पसलियों में गोली लगने से जयकरण वहीं गिर पड़ा। यह देख विपिन और पंकज ने गीता को पीटना शुरू कर दिया। वहीं, पान सिंह घर के अंदर से तमंचा लाया और पंकज को सीने में गोली मार दी।

इसके बाद पान सिंह परिवार सहित फरार हो गया। घटना के बाद पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में जयकरण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गांव के पास से ही सोमवार सुबह गीता और संजय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पान सिंह और ललित अभी फरार हैं।

गीता पर नंदोई को गोली मारने का भी आरोप

पुलिस के अनुसार गीता बेहद दबंग किस्म की महिला है। दो साल पहले बदायूं में उस पर नंदोई को गोली मारने का आरोप लगा था। न्यायालय में यह मामला अभी लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed